Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चोट की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी उंगली सूजी हुई नजर आ रही है।

26 Mar 2025

शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पूजा हेगड़े के साथ बनी है, जबकि मृणाल ठाकुर भी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि शूटिंग के दौरान वरुण धवन घायल हो गए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चोट की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी उंगली सूजी हुई नजर आ रही है।

वरुण धवन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपनी उंगली को बर्फ के कटोरे में डुबोकर सेकते नजर आये। तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, "आपकी उंगली को ठीक होने में कितना समय लगता है?" हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें यह चोट कैसे लगी। इससे पहले भी वरुण 'बॉर्डर-2' की शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं। 'है जवानी तो इश्क होना है' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन कर रहे हैं। इसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'बॉर्डर-2' का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। इसके अलावा, वरुण जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चोट की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी उंगली सूजी हुई नजर आ रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News